रिटायर्ड कर्मचारी मासिक मींटिग में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया

9

इन्द्री विजय काम्बोज

इन्द्री ब्लॉक रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की मासिक मीटिंग डाक्टर बलवान सिंह नरवाल खंड प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन विजयपाल कंबोज खंड सचिव ने किया। इस मौके पर मास्टर धर्म सिह ने कहा कि आज की मींटिग में मुख्य मुद्दा प्रधानमंत्री द्वारा आठवें वेतन आयोग में रिटायर्ड कर्मचारियों के वेतन में संशोधन ना करने व पुराने वेतन पर ही काम करने बारे कहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ओर कई अन्य मांगे है जोकि काफी समय से पूरी नहीं हो पा रही है। रिटायर्ड कर्मचारियों को कैशलेस मिलना चाहिए, हर पांच साल पैंंशन वृद्धि होना व रिटायर्ड कर्मचारियों की विधवाओं को भी एलटीसी सुविधा मिलनी चाहिए। एसकेएस प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि सरकार सभी कर्मचारियों की अनदेखी करती आ रही है। कर्मचारियों की मांगों को माना नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की पैंशन को हर पांच साल बढ़ाना चाहिए। रिटायर्ड कर्मचारियों को ईलाज के लिए कैशलेस सुविधा देनी चाहिए। सरकार वेतन आयोग लागू करने में देरी कर रही है। सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों पर कुठारघात कर रही है। हमारी होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बेरोजगारी सहित कई अन्य मुद्दों को शामिल किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर पूरे प्रदेश व देश में कर्मचारियों की मींटिगें करी जाएगी। सरकार वेतन आयोग के लिए कमेटी को गठित कर कर्मचारियों की मागों को पूरा करने का काम करे। उन्होने कहा कि जब से यह सरकार बनी है तब से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। सरकार द्वारा स्थाई नौकरियों की जगह कच्ची भर्तियां की जा रही है। मंहगाई व बेरोजगारी की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मास्टर बलराज ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि 9 व 15 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगें। इसी प्रकार 17 सिंतबर को जन्तर मन्तर पर भी प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  कर्मचारी सरकार की नीतियों से दु:खी है। इस मौके पर ड़ा. बलवान सिंह प्रधान, पृथ्वी सिंह, विजय पाल सिंह, सुरजीत सिंहं, मास्टर धर्म सिंह, मलकीत सिंह, मान सिंह, गुरदयाल, गुरबाज सिंह, ओमप्रकाश सिंहमार, बलराज सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।