अब तक दर्जनों जटिल आपरेशन कर चूके है दंत चिकित्सक ड़ा. पंकज कांबोज
इन्द्री विजय काम्बोज ||
इन्द्री सरकारी हस्पताल के मुख्य दंत चिकित्सक ड़ा. पंकज कांबोज ने आज एक बेहद मुश्किल आपरेशन कर पिछले लगभग सात सालों से परेशान चल रहे मरीज को सकून दिलाने में सफलता हासिल की है। इस आपरेशन को करने में लगभग एक घंटे का समय लगा। इस बारे में जानकारी देते हुए ड़ा. पंकज कांबोज ने बताया कि इन्द्री हल्के की एक महिला पिछले लगभग सात सालों से गाल के अंदर बनी गांठ से परेशान चल रही थी ओर इस बीमारी के चलते उस महिला का मुंह भी टेढ़ा होता जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस महिला ने कई चिकित्सकों से ईलाज करवाया लेकिन कोई आराम नहीं मिल रहा था। सभी चिकित्सकों ने इस महिला का आपरेशन करने से इंकार कर दिया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपने पति के साथ उनको दिखाने आई थी। पहले इसका एमआईआर व अन्य सभी जरूरी परीक्षण करवाए गए ओर बीमारी का पता लगने के बाद आज उसका सफलता पूर्वक आपरेशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आपरेशन बहुत जटिल था ओर इसको करने में लगभग एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस आपरेशन को बिना किसी कट के किया गया है। आपरेशन के दौरान एक मोटी रसौली गाल के अंदर से निकाली गई है। ड़ा. पंकज कांबोज ने बताया कि शुरूआती तौर पर यह थूक की ग्रंथि का टयूमर या मांसपेशियों की रसौली लग रही है जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है ताकि रिर्पोट आने के बाद सही बीमारी का पता लग सके। लगभग दस दिनों में इसकी रिर्पोट आ जाएगी। फिलहाल महिला मरीज पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने बताया कि वो अब तक थूक की ग्रंथि की पथरियों, टूटे जबड़ों व अकल जाड़ आदि के दर्जनों आपरेशन कर चूके है ओर उनकी नियमित रूप से चालीस से पचास मरीजों की ओपीड़ी रहती है। उन्होंने बताया कि केवल इन्द्री व उसके निकटवर्ती गांवों से ही नहीं बल्कि करनाल, यमुनानगर, कुरूश्रेत्र आदि से भी मरीज उनसे ईलाज करवाने के लिए आते है। ड़ा. पंकज कांबोज ने आमजन को सचेत करते हुए संदेश दिया कि नियमित रूप से अपने दांतों की जांच करवाते रहे ओर मुंह के अंदर कोई जख्म 15 दिनों से ज्यादा समय से ठीक नहीं हो रहा हो तो उसकी जांच निकटवर्ती हस्पताल जाकर अवश्य करवाएं। दिन में दो बार ब्रुश अवश्य करे। फास्ट फूड़ खाने से परहेज करे ओर मीठा खाने के बाद कुल्ला अवश्य करे। इस आपरेशन में सहायक रणबीर कुमार व वार्ड़ ब्वाय गुरदीप सैनी ने भी सहयोग किया।