अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

4

इन्द्री विजय काम्बोज ||
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन्द्री में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को जैव विविधता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की संकल्पना एवं कार्यकारी रूपरेखा विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति खुराना के नेतृत्व में तैयार की गई। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में जैव विविधता को पृथ्वी पर जीवन के संतुलन और पर्यावरणीय स्थिरता का आधार बताया। मुख्य  प्रवक्ता वरिष्ठ प्राध्यापिका समित ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के विभिन्न पक्षों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जैव विविधता मनुष्य के जीवन, स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम का संचालन डीपीई अशोक कुमार पीजीटी दुष्यंत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से ब्रिजलाल, सुरेन्द्र, राजेश,  पुनीत, सतीश, सरस्वती, सुमन, नवजोत, सीमा, मीना तथा काजल शामिल रहे। सभी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने और प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित किया।