शहीद उधम सिंह स्कूल में सांईस सेमिनार का आयोजन किया गया

171
इन्द्री विजय काम्बोज ।। शहीद उधम सिंह सीनियर सैकेण्डऱी इन्द्री में एक संाईस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति खरबंदा ने बताया कि कैड़ (सोसाईटी फार क्रिएङ्क्षटग डि?्रैन्स)एनजीओं के सौंजन्य से इस सेमिनार का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी के इस सैमिनार में र्कोडिऩेटर अभिषेक व पवन ने बच्चों को सांईस के माध्यम से समाज में कैसे बदलाव लाया जा सकता है के बारे मेंं विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों को पढ़ाई को आसान बनाने के विभिन्न प्रकार के तरीके बताए गए। इस मौके पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर ड़ा. विकास कुमार ने बताया कि आज का सैमिनार एनएचपीसी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सेमिनार विज्ञान से संबधित है। छात्रों के जीवन में विज्ञान का विशेष महत्व होता है। विज्ञान में बच्चों की रूचि बने रहे इसके लिए हमारी संस्था द्वारा ऐसे सेमिनार आयोजित किए जा रहे है। अभी तक पूरे देश के लगभग 16 राज्यों में हमारी संस्था द्वारा लगभग बीस सैमिनार करवाएं जा चूके है। हरियाणा में हमारा यह चौथा सैमिनार है। उन्होंने कहा कि विज्ञान काफी रोचक विषय है। विज्ञान टैकनालोजी को विकसित किया रहा है ताकि बच्च्ें सांइस विषय को चाव से पढक़र अपना कैरियर बना सके। हमारी संस्था द्वारा बच्चों को विज्ञान की बेसिक जानकारी दी जाती है। हमारे फेसबुक पेज पर हजारों की संख्या में विद्यार्थी जुड़े हुए है जहां उनके विभिन्न प्रकार के सवालों के जवाब इत्यादि दिए जाते है ताकि बच्चें आगे चलकर विभिन्न्र प्रकार के श्रेत्रों में अपना कैरियर बना सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन बच्चों को उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। हमारी संस्था द्वारा ग्रामीण परिवेश में भी ऐसे सैमिनार किये जा चूके है। ऐसे बच्चों को सही राह दिखाने की जरूरत है। आज टैकनोलजी पूरे तरह से फैल चूकी है। हमारी संस्था द्वारा बंगाल के बर्धमान जिला में अव्वल बच्चों को चूनकर उनको कंपीटिटिव एग्जाम आई टी इत्यादि की तैयारी करवाई जिसमें काफी बच्चों ने उस परीक्षा को पास किया। यह जानकारी उनको नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। हमारी पूरी टीम ने खुद के दम पर नाम कमाया है ओर हमारी सोच व प्रयास है कि हम अपने ज्ञान को आगे समाज में बांटने का काम करें। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन के रमेश कांबोज व कंवरलाल कांबोज ने बताया कि स्कूल में किताबी शिक्षा के साथ साथ सभी प्रकार की अन्य गतिविधियों को भी करवाया जाता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। स्कूल में खेलों की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि बच्चों को मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास भी हो सके।