विधायक रामकुमार कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु पर जताया शोक

16

इन्द्री विजय कांबोज।।

विधायक रामकुमार कश्यप ने देश के महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह एक कुशल राजनेता व अर्थशास्त्री थे, उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि वे एक जाने-माने अर्थशास्त्री थे और उन्होंने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए आर्थिक सुधारों की दिशा में अविस्मरणीय कार्य किया।

विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को हमेशा ही सादगी और विद्वता के लिए याद किया जाएगा। देश के विकास के लिए किए गए आर्थिक फैसलों में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि इस दु:ख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने का संबल प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।