अध्यापक बलराज कांबोज ने तीन पदक हासिल करने में पाई सफलता

20

इन्द्री विजय कांबोज।।
उपमंड़ल के गांव मुरादगढ़ निवासी अध्यापक बलराज कांबोज ने चंड़ीगढ़ में आयोजित एथलैटिकस चैंपियनशिप में अपने खेल के दम पर कुल तीन पदक एक सिल्वर व दो ब्रांज हासिल किए है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे हल्के में खुशी का माहौल है। इस बारे में जानकारी देते हुए अध्यापक बलराज ने बताया कि यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता चंड़ीगढ़ के सैक्टर सात में ओयिजित की गई जिसमें लगभग चार सौ खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मैंनें चार सौ मीटर रेस व ट्रिपल जंप में ब्रांज मैड़ल तथा पांच किलोमीटर पैदल चाल में सिल्वर पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अब आगामी खेल प्रतियोगिता फरवरी में केरल राज्य के त्रिशूर शहर में आयोजित होगी।