शहीद ऊधम सिंह महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

46

इंद्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मटक माजरी, इन्द्री में महिला प्रकोष्ठ द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में 8 ग्रुप्स ने भाग लिया जिसमें दो ग्रुप ग्रुप्स लडकों के भी रहे।इन लडको द्वारा बनाई गई रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने उनकी भागीदारी की प्रशंसा की। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. रीना सैनी ने किया l निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ बाल ऋषि, डॉ. मीनाक्षी और डॉ अनीता ने निभाई l इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्राचार्य डॉ विकास अत्री मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे और उन्होंने बच्चों को दीपावली के त्यौहार में लक्ष्मी पूजन एवं रंगोली बनाने के महत्व के बारे में बताया।

इस आयोजन में महिला प्रकोष्ठ समिति के संयोजिका प्रो. मीनाक्षी ने बच्चों को रंगोली प्रतियोगिता में बढचढ कर भाग लेने के लिए उनकी हौसलाअफजाई की l प्रतियोगिता में मानवी और हिमांशी ने प्रथम , सोनिया और दीपा ने द्वितीय और पंकज एवं सौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय ने महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. वंदना सैनी व डॉ सविता रानी के अलावा महाविद्यालय के वरिष्ठ एवं सम्मानीय सदस्य भी उपस्थित रहे।