कांग्रेसी प्रत्याशी राकेश कांबोज की बेटी अपूर्वा ने संभाली चुनावी कमान, कर रही है तूफानी चुनावी दौरे
अब की बार-एक लाख पार-अपूर्वा कांबोज
इन्द्री ।। इन्द्री से कांग्रेसी प्रत्याशी राकेश कांबोज का चुनावी प्रचार दिन प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है। राकेश कांबोज के अस्वस्थ होने पर उनकी बेटी अपूर्वा कांबोज हल्के के चुनावी दौरे कर रही है। इन दौरों में राकेश कांबोज का पूरा परिवार व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहे है। आज के हल्के के दौरों के दौरान कलरा, कलरी जागीर, धानोखेड़ी, शेखपुरा व छपरियों सहित अनेकों गांवों में लोगों का जोश देखने वाला था ओर इन दौरों के दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गांवों में पंहुचनें पर राकेश कांबोज की पूरी टीम का फूलमालाएं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत हो रहा है। इस मौके पर गांववासियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा में काम करने वालों की कद्र नहीं है। गद्दारी करने वालों को टिकट देकर सम्मानित किया जा रहा है जिसका खामियाजा भाजपा को चुनावों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब की बार कालका से लेकर सोनीपत तक भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इन सब नेताओं की जमानतें जब्त होगी। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मच रही है। पोर्टलों की वजह से प्रदेश की जनता परेशान हो रही है। उन्होंने चेताया कि चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब पोर्टलों को समेट कर मनोहर लाल के पास दिल्ली में भेज देगें। कर्णदेव कांबोज ने कहा कि प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है ओर लोगों का जन आक्रोश देखने को मिल रहा है। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाड़वा में लोगोंं ने काले झंड़े दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अबकी बार बीजेपी को चलता करने का मन बना लिया है ओर आने वाली आठ तारीख को प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। राकेश कांबोज की बेटी अपूर्वा कांबोज ने कहा कि हल्के में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तूफानी लहर चल रही है ओर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भूपेन्द्र सिंह हुड़ा मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश का चंहुमुखी विकास करेगें। उन्होंने कहा कि हल्कावासियों ने अबकी बार राकेश कांबोज को एक लाख से भी ज्यादा वोटों से जिताने का संकल्प कर लिया है। अपूर्वा ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं के साथ घोर अत्याचार हुए है। किसानों पर लाठीचार्ज, व्यापारियों पर ईडी का डऱ जैसे काम भाजपा ने किए है। युवाओं को बेरोजगारी के चलते विदेशों में पलायन करना पड़ रहा है। दो लाख से भी ज्यादा के पद खाली पड़े है जिन पर सरकार युवाओं को मौका नहीं दे रही है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गो के लिए चुनावी वायदों को किया है ओर पार्टी सत्ता में आने के बाद इन सभी वायदों को पूरा करेगी। कांग्रेस ही आपकी एकमात्र हितैषी पार्टी है जो सभी वर्गो को साथ लेकर विकास करवा सकती है। अबकी बार आप के पास इस तानाशाही सरकार से छुटकारा पाने का सुनहरी मौका है। इस मौके पर कर्मसिह खानपुर, अंग्रेज सिंह सैनी, रतन सिंह कलरी, अशोक कांबोज, राकेश मास्टर, कांबोज सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुमेर कांबोज, सााहब सिंह हंसूमाजरा, सुशील गुज्जर, धनपत मोर सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।