कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर भूपेन्द्र सिंह हुड़ा के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है- राकेश कांबोज

50

इन्द्री से कांग्रेसी प्रत्याशी राकेश कांबोज ने नांमाकन से पूर्व निकाला विशाल रोड़ शो
हजारों की संख्या में समर्थक हुए शामिल, जीत का दिलाया पूरा भरोसा
एक लाख से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगें-राकेश कांबोज
इन्द्री  विजय काम्बोज
इन्द्री से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक राकेश कांबोज ने आज पूरे दलबल के साथ एक विशाल रोड़ शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। रोड़ शो से पूर्व इन्द्री के बजाज पैलेस में उनके कार्यकत्र्ताओं की एक मींटिग हुई जिसमें शामिल उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की टिकट मिलने पर नाच गाकर खुशी जताई ओर एक लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। मींटिग के बाद पूरे शहर में एक विशाल रोड़ शो निकालने के बाद राकेश कांबोज ने एसड़ीएम कार्यालय में अपना नांमाकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। पत्रकारों के साथ बातचीत में कांग्रेसी प्रत्याशी राकेश कांबोज ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए पार्टी की टिकट देने का काम किया है जिसके लिए मैं आलाकमान के सभी नेताओं का आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में बीजेपी की सरकार ने केवल आश्वासनों के अलावा प्रदेश की जनता को कुुछ नहीं दिया है। सभी देशवासियों को बीजेपी की सरकार ने पोर्टलों में ही उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही है ओर जनता ने बीजेपी सरकार को चलता करने का पूरा मन बना लिया है। कांबोज ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है ओर कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर भूपेन्द्र सिंह हुड़ा के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। प्रदेश से बेरोजगारी की समस्या को खत्म किया जाएगा ओर एक समान नीति से प्रदेश का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन्द्री हल्के की कई मुख्य समस्याएं है जिनका प्राथमिकता के आधार पर हल निकाल कर हलके का विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अंग्रेज सिंह सैनी, अशोक कुमार, कर्मसिंह खानपुर, अशोक कांबोज, रतन सिंह कलरी, राजेश बंसल, चरणजीत सिंह विनायक, कांबोज सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुमेर कांबोज, राकेश कांबोज, शशि नन्हेड़ा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान व कई गांवों के सरंपचों सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।