सुरेन्द्र उड़ाना ने बसपा इनैलों गठबंधन प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा
इन्द्री विजय काम्बोज
इन्द्री से बसपा इनैलों गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सरपंच सुरेन्द्र उड़ाना ने अपने सैंकड़ों सर्मथकों के साथ एक रोड़ शो निकाला ओर एसड़ीएम कार्यालय में अपना नांमाकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने नाच गाकर खुशी मनाई। गौरतलब है कि सुरेन्द्र उड़ाना भादसों गंाव के पूर्व सरपंच है ओर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिय़ा प्रभारी रहे है ओर खुद इन्द्री से भाजपा की टिकट के दावेदार थे। पार्टी टिकट ना मिलने पर उन्होंने भाजपा को छोडक़र बसपा इनैलों गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है। पत्रकारों के साथ बातचीत में युवा नेता सुरेन्द्र उड़ाना ने कहा कि बसपा व इनैलों दोनों पार्टियां जमीन से जुड़ी हुई आमजन की पार्टी है जिनका प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने पार्टी आलाकमान का उन पर भरोसा रखते हुए उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया ओर भरोसा दिलाया कि वो एक अच्छे मार्जन से इस सीट पर विजय हासिल करेगें। उड़ाना ने कहा कि उनकों हल्के की जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है ओर इस सीट पर आश्चर्यजनक परिणाम मिलेगेंं। इनैलों के इन्द्री हल्का अध्यक्ष भरत मंढ़ाण ने कहा कि इनैलों पार्टी की सरकार में प्रदेश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनओं को लागू किया गया था ओर आज भी प्रदेश की जनता इनैलों पार्टी के कार्यकाल को याद करती है। उन्होंने कहा कि बसपा इनैलों गठबंधन प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास लिखेगा। बसपा नेता ने कहा कि दोनों पार्टियों का प्रदेश में विशाल जनाधार है ओर संयुक्त गठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल कर प्रदेश की राजनीति में एक अहम रोल अदा करेगें।









