इन्द्री विजय काम्बोज
उपमंड़ल के गांव गढ़ी जाटान में गांववासियों द्वारा श्री नगर खेड़ा का पूजन किया गया। इस मौके पर पवित्र हवन यज्ञ किया गया जिसमें गांव के सरपंच रविन्द्र शर्मा सहित काफी संख्या में गांववासियों ने भाग लेकर गांव की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूरे गांव में नाल भी दी गई जिसमें काफी संख्या में महिलाओं, बच्चों व पुरूषों ने भाग लिया। गांव के सरपंच रविन्द्र शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गई है। सुबह सबसे पहले गांव की सुखशांति व समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम देवता की पूजा पुरातन समय से ही की जाती आ रही है ओर आज भी इसी परंपरा को निभाया जा रहा है। इस पूजन के पीछे मुख्य हमारा मुख्य उद्देश्य गांव में भाईचारा कायम रहे ओर किसी भी प्रकार की आपदा ना पड़े होता है। उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को किया जाता है ओर इस अवसर पर भंड़ारे का आयोजन भी किया जाता है जिसमें सभी गांववासी प्रशाद ग्रहण करते है। इस मौके पर नंबरदार बरम सिंह, अमर ङ्क्षसंह, सुभाष, सतीश शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकुश, अशोक कुमार,पृथ्वी प्रजापत, अमित पत्रकार, हन्नी शर्मा, तिलकु शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, साहिल, विजित, विहान, हुकम चंद, रोहताश, विनोद सहित काफी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।