इन्द्री वीएस भारती
खंड संसाधन संयोजक कार्यालय में ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की बैठक का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें खण्ड इन्द्री के सभी सीआरसी, बीआरपी एवं एबीआरसी ने भाग लिया। इस मींटिग में जिला एफएलएन कॉर्डिनेटर विपिन शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा व डा. करनैल सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। मीटिंग में बाल वाटिका पंजीकरण, संकुल मुखियाओं द्वारा सम्बंधित विद्यालयों में शैक्षणिक विजिट, प्रिंट रिच क्लासरूम, सहायक सामग्री की प्रदर्शनी, ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट मीटिंग , आओ स्कूल चलें कार्यक्रम, विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग,गणित प्रोग्राम, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान एंडलाइन सर्वे, बेस्ट प्रैक्टिस इन क्लस्टर आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में खंड़ शिक्षा अधिकारी द्वारा एक्टिव टीचर्स ऑफ एफएलएन संजीत कुमार, राजकुमार, सबरेज अहमद,ममतेश,अरुण गांधी,अमरजीत सिंह, हरमिंदर कौर,नवनीत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









