एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

10

जिला भर में लगाए गए 2 लाख 50 हजार पौधे।
इन्द्री में लगाए गए 10 हजार पौधे।
इन्द्री, 16 अगस्त एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ओल्ड डब्ल्यू जेसी नहर नजदीक बाईपास इन्द्री में किया गया।  एक दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम में मंडल आयुक्त राजीव रतन ने मुख्य अतिथि  व विधायक रामकुमार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला स्तरीय कार्यक्रम मेें वन विभाग द्वारा इन्द्री में 10 हजार पौधे लगाए गए। जिलेभर में विभिन्न विभागों व सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से 2 लाख 50 हजार पौधे  लगाए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में जुड़े और लोगों को सम्बोधित किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजीव रतन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर समूचे देश में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत प्रदेश में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिसके तहत प्रत्येक जिला में 2 लाख 50 हजार पौधे लगाकर प्रदेश को हरा भरा बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर जिला में 2 लाख 50 हजार पौधे लगाकर इनकी जियो टैगिंग की गई। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम योजना के तहत सभी व्यक्तियों को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसका रखरखाव करें।
कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के तहत वन विभाग द्वारा हजारों की संख्या में पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जब वे राज्यसभा में सांसद थे तो उन्होंने राज्यसभा में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। शायद आज यह उनकी इस अपील का हिस्सा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम पर  की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा फसल अवशेषों में आग लगाने से दूसरे पेड़ पौधे भी नष्ट होने के साथ-साथ हमारा पर्यावरण को दूषित होता हैं। इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिए।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए। पौधों को लगाना ही हमारा लक्ष्य नहीं है हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि वे पौधा बड़ा होकर फलदार व छायादार बनें। पर्यावरण को पर्यावरण में साफ वातावरण करने में पौधों का अहम योगदान होता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से जिला में 2 लाख 50 हजार पौधे लगाए गए। उन्होंने बच्चों व आमजन से अपील की कि घर व आसपास पौधे लगाए व उनकी देखभाल सुनिश्चित करें तथा सरकार द्वारा चलाई इस मुहिम को सच्चे मन से आगे बढ़ाए।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में उपमंडलाधीश अशोक कुमार ने भी लोगों का आह्वान किया वे पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम में उप वन संरक्षक जयकुमार ने वन विभाग से संबंधित योजनाएं के बारे विस्तार से जानकारी दी और वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों के बारे विस्तार से बताया।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कौशिक, बीडीपीओ गुरमालक सिंह, नायब तहसीलदार गौरव, खंड शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह, वन राजिक अधिकारी सौरभ कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मपाल शाडिल्य, जगदीश गोयल, सुनील खेड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहें।