सारथी फाउंडेशन ने सरकारी स्कूल के बच्चों को वितरित की निशुल्क साइकिलें और स्टेशनरी

31
करनाल विजय काम्बोज ||
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन द्वारा अंसल टाउन, पार्क नंबर चार में असल वेलफेयर सोसाइटी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अंतर्गत निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पांच साइकिलें वितरित की गई तथा सभी बच्चों को स्टेशनरी चॉकलेट और मिठाइयां बांटी गई। सभी बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर पोस्टर भी बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य योगदान संस्था अध्यक्ष वंदना आर्य, कोषाध्यक्ष शालिनी भाटिया, सचिव एडवोकेट सुमन सैनी, तथा अन्य सदस्य शशि शर्मा, उषा कत्याल, उषा मदान, डिंपी, मेघा अरोड़ा, वनीता साहनी, वर्षा, अंसल वेलफेयर सोसाइटी प्रमुख, सतबीर मान, कपिल गुलिया, पुरिधा जी, नवीन और, राजाराम जी का रहा। सारथी फाउंडेशन समाज के गरीब बच्चों को निशुल्क ट्यूशन, महिला सशक्तिकरण शिविर, संस्कार शिविर, पौधा वितरण एवं रोपण, बच्चों के लिए आत्मरक्षा शिविर, गौ रक्षा तथा समाज के पिछड़ी वर्ग के उठाने के लिए प्रयासरत है।