इंद्री विजय कांबोज।। हरियाली युवा संगठन द्वारा पौधा एक-जीवन अनेक अभियान के तहत गांव जोहड़ माजरा के शमशान घाट ओर स्कूल में 51पौधेरोपण किए गए। अभियान की अध्यक्षता संगठन महिला विंग नीरू देवी व उपाध्यक्ष केहर सिंह ने की। इस कड़ी में ग्राम सचिव अनिल कुमार ओर सरपंच दीपक पाल ने मुख्य रूप से शिरक़त की। उन्होंने संगठन के कार्य की सराहना करते हुऐ कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा भरा, स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए पौधे लगाना सराहनीय कार्य है। बढ़ती गर्मी ओर सूखे जैसी समस्याओं से बचने के लिए केवल पौधा लगाना ही मात्र एक उपाय है। पेड़ से केवल मानव ही नहीं जीव जंतु का जीवन भी निर्भर रहता हैं। बिगड़ते वातारण को संतुलन में लाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।
पेड़ पौधों के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना करना मुश्किल है।उन्होंने बताया कि आज जैसे जैसे प्रदूषण की मात्रा वातावरण में अधिक होती जा रही है वैसे – वैसे ही अनेकों बीमारियां भी बहुत तेजी से फैलती जा रही है। इनसे ना केवल पूरे देश के लिए बल्कि यह पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अगर हमें इन सब घातक बीमारियों से कोई निजात दिला सकता है तो वह अधिक से अधिक पौधारोपण है। इसीलिए हम सभी ने इस साल प्रण लेना है कि हमने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण कर उनके रख रखाव की जिम्मेवारी भी लेनी है । संगठन अध्यक्ष सूरज बुटानखेड़ी ने कहा कि इस मुहिम में सभी युवाओं को जुड़ना होगा। हर व्यक्ति को पौधे लगाने का संकल्प लेना होगा। पौधे लगाना और उसका पौषण करना हम सबकी जिम्मेवारी है। इस मौके देशराज, सोनी, नवीन आदि मौजूद रहे।