नगरपालिका इंद्री की 60 कनाल जमीन कृषि कार्य के लिए दी जाएगी ठेके पर

11

इंद्री विजय काम्बोज । नगरपालिका सचिव धर्मवीर सिंह इंद्री ने कहा कि नगरपालिका इंद्री की जरई भूमि को कृषि कार्य के लिए ठेके पर दिया जाएगा। इसके लिए 11 जुलाई को सुबह 11 बजे नगरपालिका के सभागार में खुली बोली रखी गई है।
नगरपालिका इंद्री के सचिव धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को देर सांय जारी सूचना में कहा है कि नगरपालिका इंद्री अपनी जरई भूमि 60 कनाल वाका गुढा को कृषि कार्य के लिए ठेके पर दिया जा रहा है। इसके लिए 11 जुलाई को सुबह 11 बजे नपा के सभागार में खुली बोली के माध्यम से वर्ष 2024-25 के लिए जमीन कृषि कार्य हेतु ठेके पर दी जाएगी। इस भूमि के लिए रिजर्व मूल्य 58960 प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है। इस बोली में कोई भी इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकता है और बोलीदाता को बोली देने से पहले 30 हजार रुपये की राशि बतौर सिक्योरिटी के रूप में जमा करवानी होगी।

धान की सीधी बिजाई करने पर 4 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेगा अनुदान :- डॉ. सचिन काम्बोज