दून पब्लिक स्कूल मुखाला में महाराणा प्रताप जंयती मनाई गई

18

इन्द्री विजय कांबोज ।। दून पब्लिक स्कूल मुखाला इंद्री करनाल में महाराणा प्रताप जयंती पर स्कूल स्टाफ द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अनू कम्बोज सहित अध्यापक सुखदेव शर्मा तथा राजेंद्र ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रताप सिंह प्रथम जिन्हें लोकप्रिय रूप से महाराणा प्रताप के नाम से जाना जाता है मेवाड़ साम्राज्य के राजा थे जोकि वर्तमान राजस्थान राज्य में उत्तर-पश्चिमी भारत की एक रियासत है। वह हल्दीघाटी की लड़ाई सहित मुगल सम्राट अकबर की विस्तारवादी नीति के खिलाफ राजपूत प्रतिरोध का नेतृत्व करने के लिए उल्लेखनीय हैं। उन्हें भारतीय इतिहास में एक महान वीर बहादुर औऱ उनकी देशभक्ती के लिए जाना जाता है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के रविंद्र शर्मा ,संदीप गर्ग, राम रतन कंबोज, राजेन्द्र, प्रमोद,विनीता गोयल ,आशा शर्मा, नेहा शर्मा, रोमा, सीमा, गीता ,मीना ,विजेता ,निशा, रजनी ,आरती ,गीता , पूनम, स्मृति,आंचल, रितिका ,अंजू, सिमरन ,गुरमीत, उषा सहित अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।