गांव रंदौली में पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मामला दर्ज 

14

करनाल  विजय कांबोज।।रंदौली  गांव में पड़ोसियों ने घर में घुसकर क महिला के साथ मारपीट करने का ने मामला सामने आया है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल  महिला को कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।  महिला की शिकायत पर बयाना  चौकी पुलिस ने आरोपितों के  खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

गांव रंदौली निवासी सीता देवी ने बताया कि एक फरवरी की रात  करीब आठ बजे वह अपने घर  पर थी। उसी दौरान उनकी पड़ोसी  बबली उनके घर आई और उसके  साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी।

 

उसने कहासुनी के बाद उसे घर  से बाहर कर दिया। इसके करीब एक  घंटे बाद बबली अपने साथ पासी, रिंकू, बिलू, संजु, लल्ली को लेकर

जबरन उसके घर के अंदर घुस गए। सभी ने उसके साथ गाली-गलौज  शुरु कर दी। गाली- गलौज के बाद सभी ने उसके साथ  मारपीट शुरू कर दी।

 

मारपीट में उसके आंख, सिर सहित शरीर पर काफी चोट आई है। महिला का आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। घायल को कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।  पुलिस ने पीड़ित महिला बसों की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस  दर्ज किया है।