अनेजा स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

98

इन्द्री विजय कांबोज
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी के विजय अनेजा ने बताया कि स्कूल में 25 व 26 दिंसबर को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर दसंवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बास्केट बाल, रोप स्किपिंग, बैडमिंटन, मटका रेस, फ्राग रेस, हर्डल रेस, लैमन रेस, हैंकी टच इत्यादि कई खेलों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। हमें अपने इच्छानुसार किसी ना किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए।

प्रिंसीपल संजू भाटिया ने सभी विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में ओर अच्छा प्रदर्शन करने की सीख दी। वहीं स्कूल में 25 दिंसबर को तुलसी पूजन, क्रिसमिस पर्व व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती व आज वीर बाल दिवस व शहीद उधम सिंह जंयती मनाई गई। इस मौके पर विजेता खिलाडिय़ों को सर्टिफिकेट व मैड़ल देकर सम्मानित किया गया। इस सारे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ के रविन्द्र कुमार, रेनू, नरेन्द्र, जसबीर, मनजीत, रिया, चारू,पूजा, अनिता,ज्योति, ममता,नीरू व प्रियंका का विशेष योगदान रहा।