इन्द्री विजय कांबोज।। शहीद ऊधम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी कचरे के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष ‘ई-वेस्ट जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक ‘ई-वेस्ट कॉर्नर’ भी बनाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निपटान के प्रति जागरूक करना है।
नारा लेखन, नुक्कड़ नाटक , पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता के परिणाम एवं विजेता:
पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता (Poster Making & Slogan Writing):
प्रथम स्थान: कृशिका (कक्षा 7वीं) एवं कामाक्षी (कक्षा 7वीं)
द्वितीय स्थान: पर्व (कक्षा 7वीं) एवं आरुषि (कक्षा 6वीं)
तृतीय स्थान: हानिका (कक्षा 6वीं) एवं नीलेश (कक्षा 7वीं)
नुकड़ नाटक (Nukkad Natak):
ई-वेस्ट के दुष्प्रभावों और उसके समाधान पर आधारित नुक्कड़ नाटक में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दल में दृष्टि, उर्वी, कृशिका, सार्थक, भव्य और समर्पित शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं सामाजिक अभियानों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान ने विद्यालय के बच्चों में पर्यावरण के प्रति गहरी जिम्मेदारी का अहसास कराया है।









