ध्रुव कांबोज मुरादगढ़ बने एनएसयूआई के नए प्रधान

16
छात्रों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करेगी एनएसयूआई: सचिन बुढ़नपुर
इंद्री विजय कांबोज।। कुंदन पैलेस, मटकमाजरी में कॉलेज विद्यार्थियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ध्रुव कांबोज मुरादगढ़ को एनएसयूआई का नया प्रधान नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस ब्लॉक प्रधान सचिन बुढ़नपुर द्वारा किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण प्रधान राजेश वैद, सुमित मंढ़ाण, पंकज गाबा, नवनीत रंधावा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। मंच का संचालन पंकज गाबा ने किया।
इस अवसर पर एनएसयूआई की नई टीम का गठन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सचिन बुढ़नपुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने छात्र संगठन एनएसयूआई के माध्यम से हमेशा से ही छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ती आ रही है। छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए संगठन पूरी एकजुटता के साथ विद्यार्थियों के साथ खड़ा है।

कांग्रेस जिला करनाल ग्रामीण प्रधान राजेश वैद ने कहा कि एनएसयूआई की स्थापना छात्रों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा युवाओं की आवाज को बुलंद करने का काम करते हैं और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं।
युवा नेता पंकज गाबा ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के हितों के लिए काम करने वाला संगठन है और इसकी देशभर में शाखाएं हैं। बैठक के दौरान नई टीम की घोषणा की गई। इसमें ध्रुव कांबोज मुरादगढ़ को प्रधान, अंशु बतानखेड़ी को चेयरमैन, आर्यन रावर को उपप्रधान, अंकित ब्याना को उप चेयरमैन, नमन को सचिव तथा हर्ष चोपड़ा को सपोर्ट लीडर नियुक्त किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर राकेश कांबोज, पवन बरसालू, आर्यन ब्याना, गर्वित मुरादगढ़ सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।