विधायक रामकुमार कश्यप ने वार्ड नंबर-7 में महिलाओं व बेटियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

49
कहा— रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी प्रेम और विश्वास का पर्व*
इन्द्री विजय कांबोज ।। विधायक एवं गवर्मेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को वार्ड नंबर-7 में महिलाओं एवं बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बेटियों ने स्नेह आत्मीयता की भावना के साथ विधायक की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विधायक रामकुमार कश्यप ने सभी बहनों एवं बेटियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी प्रेम और विश्वास का पर्व है। यह पर्व हमें महिलाओं एवं बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ महिलाओं और बेटियों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।