इन्द्री विजय कांबोज।। इंडिय़न नैशनल लोकदल के अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला बुधवार को इन्द्री के दीवान पैलेस में शाम पांच बजे हल्के के कार्यकत्र्ताओं की मींटिग लेकर दिशा निर्देश देगें। यह जानकारी इन्द्री हल्का अध्यक्ष भरत मंढ़ाण ने दी। उन्होंने बताया कि आज हल्के के पदाधिकारियों व सदस्यों की मींटिग का आयोजन किया गया जिसमेंं चौ. अभय सिंह चौटाला के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया ओर कार्यकत्र्ताओं की डय़ूटियां भी लगाई गई। मंढ़ाण ने बताया कि 27 सिंतबर को नूंह मेंं ताऊ देवीलाल की जंयती बडे विशाल स्तर पर हर साल की तरह मनाई जाएगी जिसमें पूरे देश से विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेता शामिल होगें। उन्होंने कहा कि ताऊ देेवीलाल किसानों व गरीब वर्ग के लोगों के मसीहा थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेकों ऐसी योजनाओं को चलाया जिसका आम वर्ग के लोगों को लाभ मिला। मंढ़ाण ने कहा कि इनैलों ही एकमात्र जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है जिसमें हर एक कार्यकत्र्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर देशराज कांबोज, अशोक कांबोज,समे सिंह पांचाल, सतनाम सिंह, हनी, दर्शन लाल, असलम खान, रिंकू, रिक्की, ओमवीर,रामफल शर्मा,मनजीत, जसविन्द्र, सोहन सिंह,सूरजभान,ओमलाल,राजकुमार, नदीम, बुधराम,रणजीत,साहिब सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।









