शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन

86

इंद्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी (इंद्री, करनाल) के इतिहास विभाग द्वारा एक शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिसोदिया ने की। इतिहास विभाग से डॉ. ममता रानी और डॉ. गीता देवी ने भी आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. अनिल कुमारी, डॉ. हंसराज और डॉ. रणबीर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए निर्णायकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रथम स्थान वृष्टि (बी.ए. प्रथम वर्ष, मेजर हिस्ट्री) को प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय स्थान पलक (बी.ए. प्रथम वर्ष, मेजर हिस्ट्री ) और तृतीय स्थान आरती (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को निखारती हैं और उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करती हैं।