इंद्री में यूथ कांग्रेस की बैठक, संगठन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज बुलंद करने पर मंथन

4

इंद्री विजय कांबोज । इंद्री स्थित कार्यालय में आज यूथ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा साथियों ने राजीव गांधी जी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को कांग्रेस संगठन के साथ जोड़ने, उनकी समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक में करनाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश वैद, पूर्व मंत्री  भीमसेन मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सोमिल संधू, जिला यूथ कांग्रेस शहरी प्रधान सुमित मंडान, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी  सत्यवान गहलोत, सह-प्रभारी  मीमांशा आर्य,  यादवेंद्र श्योराण,  रोहित श्योराण,  बलवान खोकर,  रिंकू कलसोरा,  आशीष,  अशोक बदरपुर, शीशपाल गड़पुर,  सोनू सापर,  शिव कुमार पटहेड़ा,  यूनिश पटहेड़ा,  सोनू इंदरगढ़ सहित अनेक युवा साथी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी राजनीतिक संगठन को मजबूती प्रदान करती है। इसलिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, युवाओं के हितों की आवाज उठाने और कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।