इन्द्री कांबोज।।
प्रसिद्ध जादूगर सम्राट सूर्या के भव्य जादू शो के शुभारंभ अवसर पर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता परिषद भारत के चेयरमैन चौधरी रिंकू सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जादूगर सम्राट सूर्या की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए जादू की कला को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय कला एवं संस्कृति की एक सुंदर विधा बताया।
चौधरी रिंकू सैनी ने कहा कि शो के दौरान जादूगर सम्राट सूर्या ने अनेक ऐसे अद्भुत जादुई प्रयोग और रहस्यमयी करतब प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ रोमांच से भर दिया। मंच पर प्रस्तुत मनोरंजक कार्यक्रम विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।उन्होंने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले इस जादू शो को लेकर इंद्री और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को ऐसा पारिवारिक मनोरंजन उपलब्ध कराना है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर जादू और कला की बेहतरीन प्रस्तुतियों का आनंद ले सकें।चौधरी रिंकू सैनी ने जादूगर सम्राट सूर्या की कला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं, को स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्री में भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।









