रायतख़ाना सरकारी स्कूल में 118 जरूरतमंद बच्चों को बांटे गए स्कूल शूज़

32

इंद्री विजय कांबोज ।। सर्व कल्याण मंच हरियाणा के ओर से गांव रायतख़ाना के सरकारी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल शूज़ वितरित किए गए। इस मौके पर सर्व कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र उड़ाना मुख्यातिथि के तौर पहुंचे । कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल प्रशासन की ओर से उनका बुके देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 118 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल शूज़ भेंट किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र उड़ाना ने कहा कि सर्व कल्याण मंच हरियाणा समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मंच द्वारा समय-समय पर स्कूल शूज़, जर्सी, स्टेशनरी सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाता रहा है और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य साधारण व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही मंच हर गांव में त्रिवेणी अभियान, रक्तदान शिविर एवं कला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का कार्य भी करता है।

सुरेन्द्र उड़ाना ने जानकारी दी कि मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कौशिक के नेतृत्व में सर्व कल्याण मंच हरियाणा का प्रदेश स्तर पर तेजी से विस्तार हुआ है और आने वाले समय में मंच हर गांव, गली और मोहल्ले तक अपनी पहुंच बनाएगा।इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक देवेंद्र, गांव के गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण, मंच पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।