राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला खो खो के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर (लड़के) में किया गया

4

करनाल विजय कांबोज।। जिला करनाल खो-खो संगठन के द्वारा सीनियर पुरुष व महिला ट्रायल का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर (लड़के) करनाल में किया गया इस ट्रायल में करनाल जिले के विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया जिला करनाल खो-खो संगठन के द्वारा अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया गया चयनीत खिलाड़ी 43 वी हरियाणा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता जो की 23 से 24 मार्च 2024 को पानीपत जिले में गांव मनाना में आयोजित होगी। इस अवसर पर बलविंदर सिंह  पीटीआई,  संतोष कुमारी  कनिष्ठ कोच कर्ण स्टेडियम करनाल,  राम कुमार  डीपीई  बलबीर कुमार  डीपी ई,  प्रदीप कुमार  पीटीआई  राजेश कुमार  पीटीआई,  कुलदीप सिंह पीटीआई,  राहुल कुमार शर्मा,  यशपाल राणा मौजूद रहे।