राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया सम्मानित

40

करनाल विजय कांबोज।। गांव जोहड़ माजरा की राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सम्मानित किया है। रांची में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के फेज-3 में नीरू देवी हरियाणा से करनाल जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी ने बताया कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र आपस में मिलकर एक दूसरे राज्य के युवाओं के विचारों, रहन सहन, आदि आदन प्रदान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें करनाल जिले से एकमात्र उनका चयन हुआ। महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ जब अपने अनुभव नीरू देवी साक्षा कर रही थी। तो उनकी आंखों में एक अलग ही चमक थी एक हरियाणा हरियाणवी एक का नारा सार्थक होता हुआ उनकी आंखों से दिख रहा था। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नीरू देवी की सराहना करते हुए उसे इसी प्रकार के कार्यों में उत्प्रेरित रहने के लिए उत्साहित किय। बता दें कि राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य में लगी रहती है। रक्तदान शिविर, पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, शिक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल ने चाय पर चर्चा के दौरान भी नीरू देवी की निजी तौर पर भी सराहना की एवं उन्हें इसी प्रकार के कार्यों में उत्प्रेरित रहने के लिए उत्साहित किया।