हमारा_संकल्प_विकसित_भारत :-अरुण भान
बराड़ा (जयबीर राणा थंबड)
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख प्रवेश मेहंदीरता ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव अधोया एम में मुख्यतिथि के तौर पर भाजपा नेता अरुण भान पहुंचे। उन्होंने जनसंवाद के दौरान संबोधन करते हुए बताया कि
प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने के लिए हर भारतवासी को आगे आकर उनके इस संकल्प एवं सपने को साकार करना है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को हम सब को मिलकर पूरा करना है।
भारत संकल्प जन संवाद यात्रा को लेकर ग्रामीणों व अन्य में भारी उत्साह व जोश है। सभी जगहों पर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओ बारे आमजन को जानकारी दी जा रही है, वहीं कार्यक्रम में जो भी नागरिक पहुंच रहा है उसकी समस्याओं का निवारण साथ के साथ किया जा रहा है और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोगो को आयुष्मान कार्ड मौके पर दिए जा रहे हैं बिजली विभाग राशन डिपो से जुड़ी समस्याओं का तुरंत निवारण किया जा रहा है। भान ने
विभिन्न विभागों से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया व आए हुए सभी हल्कावासीयो को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।सभी हल्कावासीयो ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उपलक्ष में संकल्प लिया।
भारत आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे व शिक्षा, खेल, नृत्य और अपने कार्य के प्रति अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी को सम्मानित किया और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस सुनहरे अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण राणा, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन लोचन शर्मा, आशीष गर्ग, गांव की सरपंच विना रानी, प्रवेश मेंहदीरत्ता,धर्म सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, भागमल, बृजेश बंंसल, कैलाश अलावादी,आशू, सरपंच रवि, दलीप सिंह स्कूल प्रिंसिपल राय सिंह शक्ति केंद्र प्रमुख, कार्यकर्ता, कर्मचारी, हल्के से सम्मानित नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित रहे।









