बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा

198
इन्द्री विजय कांबोज।।
       ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सब यूनिट गढ़ी बीरबल के कर्मचारियों का एसडीओं के खिलाफ धरना आठवें दिन भी जारी रहा।कर्मचारियों ने एसडीओं के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जय कुमार ने व संचालन सचिव बलिंद्र काम्बोज ने किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राज्य कमेटी सदस्य मलकीत सिंह, यूनिट नंबर1 प्रधान राजीव राठी, यूनिट सचिव व ब्लॉक प्रधान संटी कंबोज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि गढ़ी बीरबल एसडीओं तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति एसडीओं गढ़ी बीरबल का कोई ध्यान नहीं है उल्टा कर्मचारियों को प्रताडि़त करने का काम कर रहा है1 उन्होंने कहा कि एसडीओं की कार्यशैली से उपभोक्ता व कर्मचारी परेशान है। एसडीओं अधिकारियों व कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहा है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। आज के विरोध प्रदर्शन में मुकेश,नीरज शर्मा,प्रमोद फोरमैन,पवन खेडा,अमन,विजय,ललित,साहिल,अंकुश,अशोक ,ऋषिपाल,शेर सिंह,शुभम सहित कई अन्य मौजूद रहे।