प्रदेश सरकार निगम में लगेे कच्चें कर्मचारियों को चिरायु कार्ड जारी करेंं-मलकीत सिंह

20
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों के नाम का ज्ञापन सौंपा
इन्द्री सीमा देवी।।
     आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की स्टेट कमेटी के आवाहन पर सब यूनिट इन्द्री, गढ़ी बीरबल व अमीन में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करके गेट मीटिंग की गई। मीटिंग की अधक्षता सब यूनिट प्रधान मनीष काम्बोज,जय कुमार व देवेंद्र सिंह ने की तथा मींटिग का संचालन सब युनिट सचिव संजीव मलिक,बलिंद्र काम्बोज व दीपक ने किया। मीटिंग को मुख्य रूप से स्टेट कमेटी सदस्य मलकीत सिंह,यूनिट नं. 1 के प्रधान राजीव राठी,यूनिट न 1 के सचिव शंटी काम्बोज व प्रधान मनीष काम्बोज ने सयुंक्त रूप से संबोधित किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन एसड़ीओं इन्द्री, एसड़ीओं गढ़ी बीरबल,एसएससी 220 केवी यूनिसपुर के माध्यम से मैनेजिंग डायरेक्टर यूएचबीवीएन व एचवीपीएन व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारी के लिए चिरायु कार्ड जारी करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी बनने तक हर साल सेलरी में 20 प्रतिशत की बढ़ौतरी करना, पीएफ खाते का ठीक रखरखाव करना व सभी कच्चे कर्मचारियो के उनके गृह जिले में तबादला करना आदि शामिल है। इस गेट मीटिंग में राकेश पटहेड़ा,सुमेर चंद, विनोद,जसपाल,संजीव,प्रवीण फोरमैन,प्रमोद,ऋषिपाल फोरमैन,राजेश कश्यप,मनोज,अमित,संजय,नवीन,राजिन्दर, सुमित,अमन,मोहन,अरुण,कर्मवीर,संदीप सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।