नीरू देवी बनी भगतसिंह फाउंडेशन हरियाणा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष

32

इन्द्री विजय कांबोज।। भगत सिंह फाउंडेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँची। भगतसिंह फाऊंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान द्वारा संगठन मे विचार विमर्श करने के पश्चात भगतसिंह फाऊंडेशन हरियाणा महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए नीरू देवी को दोबारा से महिला प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा के पद पर नियुक्त किया है। कादियान ने बताया की नीरू देवी द्वारा काफी लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र मे कार्य किए जा रहा है और उनकी इसी मेहनत और सकारात्मक सोच को देखते हुए उन्हे आज यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है ताकि संगठन से जुड़कर महिला सशक्तिकरण के लिए और मज़बूती से कार्य किया जा सके। इस अवसर पर नीरू ने कहा की भगतसिंह फाऊंडेशन द्वारा उन्हे हरियाणा महिला के प्रदेशाध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसे वह बाखूबी निभाने का काम करेंगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर भगतसिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान का आभार व्यक्त किया। नीरू देवी को राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया कार्डिनेटर सचिन जांगड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार, मेहरबान कसाना जिलाध्यक्ष पानीपत, मांगेराम डिंग जिलाध्यक्ष सिरसा, वर्षा जांगड़ा महिला जिलाध्यक्ष हिसार, प्रोमिला सदलपुर हल्काध्यक्ष आदमपुर, अरविन्द आर्य नीलोखेड़ी हल्काध्यक्ष, जगदीप कटारिया हल्काध्यक्ष इंद्री, सन्नी कुमार उपाध्यक्ष हल्का नीलोखेड़ी, अरविन्द गोदारा, राहुल काबड़ी, अनिल मिटान, अमित बेरी हल्काध्यक्ष, तनिष्क मल्होत्रा आदि मौजूद रहें।