ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिकता से करवाए जा रहे विकास कार्य:-विधायक

108

इन्द्री, 15 मार्च, (विजय कांबोज) विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अनेक कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लागू होने से प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में प्रदेश के आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं एवं नीतियों बनाई है और जनहित के असंख्य विकास कार्य किए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, गरीब, मजदूर और व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर उनका कल्याण करने में विश्वास रखती है सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। यह शब्द विधायक ने दीवान कालोनी की गलियों का शिलान्यास करते हुए कहें।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि भाजपा ने चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाया है और आज इसी कड़ी में इन्द्री नगरपालिका क्षेत्र की दीवान कालोनी में 40 लाख रूपये की लागत से इन्द्री करनाल रोड से जयकिशन के घर तक गली का निर्माण व इन्द्री, करनाल रोड से भगवान परशुराम भवन तक गली का निर्माण कार्य का नारियल तोडक़र शिलान्यास किया। इस दौरान कालोनीवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले समय में शहर के सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करवा दिया जाएगा और सभी कालोनियों के विकास कार्यों के साथ-साथ गलियों को भी पक्का किया जाएगा।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के अपने विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य करवा रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में विकासात्मक योजनाओं एवं नीतियों के कारण देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा प्रदेश की बागडोर संभालेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार अपने दोनों कार्यकाल में जनता की आकांक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, और जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे विकास कार्यों एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कभी पीछे नहीं हटेगें। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास कार्य बड़ी तेजी से करवाए जा रहे हैं और भाजपा के सभी नेतागण व कार्यकर्ता पूरी निष्ठïा व लगन से भाजपा के नव नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मिलकर प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का कार्य करेंगे।