गांव जोहड़ माजरा में मातेश्वरी देवी अहिल्या बाई होलकर की जंयती मनाई गई

31

इन्द्री सीमा देवी।।
पाल समाज की कुलदेवी मातेश्वरी देवी अहिल्या बाई होलकर जी की 299 जंयती गांव जोहड़माजरा में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में गांववासी महिलाएं, पुरूष व बच्चें मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में सुबह खेड़ा बाबा जी के स्थान पर पवित्र हवन यज्ञ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में अहिल्या बाई जी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लित किया गया। इस आयोजन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं घूंमत बोडऱ् के सदस्य ओमपाल कलसौरा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि को सिरोपा व फूलमालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि ने मातेश्वरी जी के जीवन इतिहास के बारे में जानकारी देते हुूए बताया कि अहिल्याबाई होलकर साधारण से किसान के घर पैदा हुई एक महिला थी जिन्होंने सदैव अपने राज्य और वहां के लोगों के हित में ही कार्य किया। उनके कार्य की प्रणाली बहुत ही सुगम एवं सरल है अर्थात इन्होंने अपने राज्य के लोगों के साथ बड़े ही प्रेम पूर्वक एवं दया के साथ व्यवहार किया। उन्होंने कई युद्धों में अपनी सेना का नेतृत्व किया और हाथी पर सवार होकर वीरता के साथ लड़ीं। वे मालवा प्रांत की महारानी थी। अहिल्याबाई होल्कर ने समाज की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। इस आयोजन के बाद भंड़ारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रामफल, ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि बलविन्द कटारिया, शमश्ेार बड़थल, सचिव अनिल कूुमार, नंबरदार बीरबलपाल, सरपंच दीपक पाल, ड़ा. नवजोत कश्यप, नीरू देवी, सीमा देवी पत्रकार, विक्रम, मोहन, अंकित सहित काफी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।