गांव छापर में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा एक घर पर फायरिंग करके , जान से मारने की धमकी

45

इंद्री विजय कांबोज।। क्षेत्र के गांव छापर में सोमवार रात अज्ञात युवकों ने एक परिवार पर हवाई फायर कर दिए। जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में छापर निवासी जलालुदीन ने बताया है कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पशुबाड़े में पशुओं को चारा डाल रहा था। तभी कार में सवार दो युवकों ने उसके घर पर हवाई फायर किया ओर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जाने से पहले समुदाय विशेष के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 मामले की जांच है जारी
इस मामले में जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।