इन्द्री विधानसभा के चारों मंडलों में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न सामाजिक, जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।

1

इन्द्री, करनाल विजय कांबोज।।
भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला करनाल द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला करनाल में इन्द्री विधानसभा के चारों मंडलों में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न सामाजिक, जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।

यह जानकारी देते हुए अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक तेजिन्द्र सिंह तेजी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लेंगे और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में कल इन्द्री, संगोहा, गढ़ी बीरबल व कुंजपुरा मंडलों में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही शाम के समय सभी मंडलों में दीपोत्सव का आयोजन कर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।

तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक एवं सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर इस पावन अवसर को सफल बनाएं।