आईटीआई करनाल में महिला पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को महिला अपराधों बारे किया जागरूक

44

छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध जैसे पोक्सो एक्ट, 354 और 509 भ. द. स. के बारे विस्तार से बताया

छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 के बारे किया जागरूक

करनाल विजय कांबोज।। पुलिस हरियाणा महानिदेशक शत्रुजीत कपूर जी के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक करनाल  शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पखवाड़ा चलाया हुआ है । जिसमें प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज की छात्राओं और अन्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के बारे जागरूक किया जाता रहा है। करनाल पुलिस शुरूआत से ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में डीएसपी महिला सुरक्षा करनाल श्री नायाब सिंह के निर्देशन में महिला निरीक्षक राजेश लता, महिला एसआई बबिता और टीम द्वारा शहर में अलग अलग जगह पर महिला सुरक्षा को लेकर उनको जागरूक किया जा रहा है। महिला निरीक्षक राजेश लता ने आईटीआई करनाल में जाकर छात्राओं को महिला के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे जागरूक किया। महिला निरीक्षक राजेश लता ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट, भ. द. स. की धारा 354, 509 के बारे भी समझाया। और सभी छात्राओं को विश्वास में लेकर उनकी समस्याएं जोकि उनको गांव से कॉलेज में बस में आते जाते समय होती है को जानकर तुरंत उनका समाधान किया। तथा पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को किसी भी समय तुरंत पुलिस सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और डॉयल 112 के बारे भी जागरूक किया गया। और सभी छात्राओं को यह भी बताया गया कि स्कूल, कॉलेज के बाहर और शहर में दुर्गा शक्ति पुलिस की टीमें तैनात रहती है। किसी प्रकार की समस्या होने पर आप तुरंत उनसे सहायता प्राप्त कर सकती है। छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप अपने मोबाइल में इंस्टाल करने बारे भी जागरूक किया ताकि एक क्लिक से वे किसी भी समय तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सके।