देंवाश ने सबसे ज्यादा 97 प्रतिशत अंक हासिल किए
इन्द्री विजय कांबोज।।
सीबीएसई द्वारा घोषित दंसवी कक्षा के परिणामों में अमर ज्योति सी. सै. स्कूल कलरी जागीर का परीक्षा शत प्रतिशत रहने से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी सफल रहने वाले बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डायरैक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 12 बच्चों ने नब्बें प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए है। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र देंवाश ने 97 प्रतिशत, मुस्कान ने 96,2 प्रतिशत, वंशिका ने 94 प्रतिशत, जिया ने 93.4 प्रतिशत, विंशात शर्मा ने 93 प्रतिशत, मानसी ने 92 प्रतिशत, वंशिका ने 91.3 प्रतिशत, अक्षिता ने 90.8 प्रतिशत, ओनिक कांबोज ने 90 प्रतिशत, परिक्षता व दींपाशी ने 90.2 प्रतिशत ओर कोमल देवी ने 90 प्रतिशत अंक पाने में सफलता हासिल की है।
प्रवीण कुमार ने बताया कि स्कूल में बच्चों को हर प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती है ताकि वो हर क्षेत्र में पांरगत हो सके। स्कूल में खो खो, बैड़मिंटन, स्केटिंग इत्यादि खेल करवाए जाते है ओर शीघ्र ही स्कूल में किक्रेट की कोचिंग शुरू की जा रही है। हमारा स्कूल शिक्षा भारती से संबधित है ओर बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दी जाती है। स्कूल प्रबंधन की नीलम कांबोज ने बताया कि स्कूल में हर प्रकार की सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करवाई जाती है। हमारे स्कूल का परिणाम हर साल शत प्रतिशत रहता है जिसका सारा श्र्रेय स्कूली बच्चों व स्टाफ सदस्यों को जाता है। इस मौके पर सभी अव्वल रहने वाले बच्चों को टीका लगाकर व मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई।









