संगठित होकर काम करें ओर मौजूदा सरकार की खामियों के बारे में जनता को बताएं-जिला प्रभारी ओमप्रकाश लाठर

2

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 15 जून से 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है-जिला अध्यक्ष गुरदेव रंबा
दुष्यंत चौटाला एक ऐसे नेता है जो सभी को साथ लेकर चलने वाले है-हल्का अध्यक्ष भीम मंढ़ाण
इन्द्री विजय काम्बोज||
जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की एक मींटिग इन्द्री रैस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस मींटिग में जिला प्रभारी ओम प्रकाश लाठर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह रंबा
,हल्का अध्यक्ष भीम मंढ़ाण व जिला पार्षद कुलदीप मंढ़ाण सहित काफी संख्या में जजपा के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रभारी ओमप्रकाश लाठर ने कहा कि पूरे प्रदेश में जजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ताकि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हमारे सभी नवनयिुक्त पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता कर्मठ ओर निष्ठावान है ओर पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा रखने वाले है। मेरी सभी से अपील है कि संगठित होकर काम करें ओर मौजूदा सरकार की खामियों के बारे में जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि इनैलों ओर जजपा एक हो ऐसा अभी तक नजर नहीं आ रहा है ओर दोनों का एक होने का निर्णय करना पार्टी आलाकमान के हाथ में है। हमारी पार्टी किसानों की पार्टी है। किसान आंदोलन में जजपा का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सब को साथ लेकर चलने वाले नेता केवल दुष्यंत चौटाला ही है। भाजपा के साथ मिलकर काम करते हुए भी हमारी पार्टी का नुकसान किया गया। सभी पार्टियों का एक सूत्रीय कार्यक्रम हमारे नेता दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने व राजनीति में पीछे करने का रहा। हमारी पार्टी का काफी नुकसान हुआ है लेकिन हम लोग जनता के सहयोग से एक बार फिर से आगे आने का काम करेगें। अभी हमारा गठबंधन किसी भी पार्टी के साथ ना होकर केवल प्रदेश की जनता से है। जिला अध्यक्ष गुरदेव रंबा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 15 जून से 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ओर आज उसकी शुरूआत हुई है। हमारे को हल्के में पाच हजार नए सदस्यों को बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पूरे गांवों में जाकर इस टारगेट को पूरा करने का काम किया जाएगा ताकि पार्टी को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर काम करने का खामियाजा हमें भुगतना पड़ा है। आज हालात हमारे विपरित है लेकिन हम लोगों के बीच अपनी बात रखेगें ओर उनको पार्टी से जोडऩे का काम करेगें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको तीसरी बार जिला प्रधान बनाया है ओर वो पूरी निष्ठा से पार्टी हित में काम करेगें ओर रूठों को मना कर फिर से पार्टी के साथ जोडऩे का काम करेगेें। गुरदेव रंबा ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला पूरे देश के नेता है उनका फोटो लगाने से हमें को कोई रोक नहीं सकता है। वो हमारे दिलों में बसते है। उन्होंने कहा कि जैसे हम सभी के कार्यालयों में चौ. देवी लाल की फोटो लगी है वैसे ही चौ. ओमप्रकाश चौटाला की फोटो भी लगी हुई है। वो हमारे नेता दुष्यंत चौटाला के दादा ओर ड़ा.अजय सिंह चौटाला के पिता है इसलिए उनकी फोटो लगाने से हमें कोई रोक नहीं सकता है। जिला पार्षद कुलदीप मंढ़ाण ने कहा कि सदस्यता अभियान के चलते पुरे हलके में जाकर लोगों को जोडऩे का काम किया जाएगा। अब सघर्ष का समय है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने किसानों के हितों के लिए काम किया। हल्का अध्यक्ष भीम मंढ़ाण ने कहा कि आज से हल्के के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों की जजपा की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देकर पार्टी से साथ जोडऩे का काम किया जाएगा। हर बूथ से 25 सदस्यों को जोड़ा जाएगा। मंढ़ाण ने कहा कि पहले किसान आंदोलन के चलते विभिन्न पार्टियों द्वारा एक षडय़ंत्र रचकर हमारे नेता दुष्यंत चौटाला को विलेन बनाने की साचिश रची गई थी। लेकिन अब प्रदेश की जनता इस साचिश को जान गई है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुई महसूस करती है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला एक ऐसे नेता है जो सभी को साथ लेकर चलने वाले है ओर सभी वर्गो के हकों की लड़ाई लड़ते है। प्रदेश की जनता ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय कर लिया है ओर आने वाला समय जजपा का है। इस मौके पर काफी संख्या में जजपा कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।