हमें अपने शहीदों के बलिदानों को कभी भी भूलना नहीं चाहिए-प्रिंसीपल अनु कांबोज

27

दून पब्लिक स्कूल मुखाला में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इन्द्री ।। दून पब्लिक स्कूल में मुखाला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सरपंच ओमबीर राणा न राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बच्चों द्वारा गाए गए राष्ट्रीय गीत के अवसर पर पूरे स्कूल परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने खूब सराहा। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, समूह गान, नृत्य और भाषण इत्यादि प्रस्तुतियां दी। स्कूल प्रधानाचार्या अनु कांबोज ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। हमारे देश को यह आजादी अनेकों शूरवीरों के बलिदानों के बाद  मिली है ओर इसको सभांल कर रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। आज हम देशभक्तों की कुर्बानियों के कारण ही आजादी का सुख ले रहे है। हमें अपने शहीदों के बलिदानों को कभी भी भूलना नहीं चाहिए ओर उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर देश व समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य -गायन,रंगोली और ड्राइंग जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया वहीं छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाषण, वाद-विवाद पोस्टर मेकिंग,देशभक्ति और कृष्ण जन्माष्टमी पर आधारित नृत्य गायन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर वंदे मातरम गायन किया गया ओर सभी को मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सभी शिक्षकगण व गांव के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।