महान वीर सपूतो के बलिदानों से मिली है हमें आजादी:-रामकुमार कश्यप

171

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक राम कुमार कश्यप  ने किया ध्वजारोहण, ली परेड़ की सलामी

शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

इंद्री विजय काम्बोज || उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले विधायक ने शहीद स्मारकों पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलिस, एनसीसी बॉयज व गर्ल्स की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है, जो हमें उन अनगिनत वीरों के त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन्ही महान वीर सपूतो के बलिदानों की बदौलत आज हम सब एक स्वतंत्र देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और भलाई को दी प्राथमिकता
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और भलाई को हमेशा प्राथमिकता दी है। जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, उनके एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती केवल खेती-बाड़ी में ही नहीं, बल्कि वीरता में भी अग्रणी रही है।

विकास का नया अध्याय- विकसित भारत और विकसित हरियाणा
विधायक ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से देशवासियों ने जो क्रांतिकारी बदलाव और अभूतपूर्व सफलताएं महसूस की हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाया गया है। आज भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति में ही नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति के रूप में भी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर हम तेजी से अग्रसर हैं।

डबल इंजन की सरकार हरियाणा को ले जा रही नई ऊंचाइयों पर

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व  मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। हम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में विकसित हरियाणा का रोडमैप लेकर चल रहे हैं। वर्ष 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब विकसित भारत के नक्शे में विकसित हरियाणा की एक अलग और गौरवशाली पहचान होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है, जिससे गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनेजा सिटी हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा समूह गीत, सर्व विद्या पब्लिक स्कूल मटक माजरी के विद्यार्थियों द्वारा कोरियोग्राफी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड?े) द्वारा हरियाणवी धमाल, चौ. मेहर सिंह स्कूल राजेपुर द्वारा सैनिक वीरता पर कोरियोग्राफी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भादसौ द्वारा हरियाणवी नृत्य, शहीद उधम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वार देश भक्ति कोरियोग्राफी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा पंजाबी गिद्दा व राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।  इसके साथ-साथ  विभिन्न  स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी गई।
इन्हें किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य अग्निशामक संजीव कुमार, नर्सिंग अधिकारी सर्वजीत कौर, सपना, ग्राम सचिव मुकेश कुमार, पटवारी मोहिन्द्र कुमार, सेवादार मनीष कुमार, पर्यवेक्षक राहुल राठी, फिल्टर हैल्पर विनीत कुमार, मंडी सुपरवाईजर दलजीत सिंह, मास्टर ट्रेनर अर्नव कुमार, प्राध्यापक अरुण कुमार, प्राध्यापक पूनम रानी, मुख्य शिक्षक इश्वर सिंह, पीटीआई संजीव कुमार, लिपिक सुनील कुमार, प्राध्यापक सुरेश कुमार, महिला सहायक उपनिरीक्षक प्रवेश कुमारी, मुख्य सिपाही जितेन्द्र, कम्पयूटर ऑप्रेटर योगराज, गृहरक्षी जसविन्द्र कुमार, रोहताश, श्रवण, शियाना चोपड़ा व वाणिका देवी शामिल  हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

एसडीएम अशोक मुंजाल, डीएसपी सतीश गौतम, नायब तहसीलदार गौरव, बीडीपीओ गुरमलक सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पाल, सचिव धर्मवीर, मार्किट कमेटी सचिव जसबीर सिंह, सीडीपीओ मीना रत्न, कार्यकारी बीईओ गुरनाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय, राम मेहर शर्मा, संजय बदरपुर, पार्षद सेठपाल वर्मा, कांता, मनीष, बलविन्द्र, पाला राम, प्रदीप लाम्बा, वीना रानी, वरिष्ठï भाजपा नेता धर्मपाल शांडिल्य, सुमित सैनी, बलराम फौजी, महिन्द्र पंजोखरा, राजेन्द्र मिड्ढï, संजीव सैनी, सुमेर काम्बोज, मेहर सिंह धीमान, रमन सैनी, दीपक सैनी, राम रत्न, विजय चोपड़ा, रणधीर सांतड़ी, अनुज गर्ग, भरत राम, दर्शन बजाज, प्रताप सिंह, कुलवंत सिंह बेदी, इन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।