इन्द्री विजय काम्बोज ||
दून पब्लिक स्कूल मुखाला की ओर से समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्गदर्शन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानाचार्या अनु कंबोज ने कहा कि बापू के बताए हुए सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर हम सच्चे अर्थों में उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें सदैव सत्य का साथ देना चाहिए और समाज में प्रेम, सद्भावना तथा शांति बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी एवं अभिभावक बापू के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगें।









