तपती दोपहरी में जल सेवा सबसे बडा परमार्थ :धर्मबीर डागर

12

सैक्टर चार में बेजुवान जानवरों पक्षियों के साथ राहगीरों के लिए शुरू की जलसेवा
करनाल || हरियाणा शुगरफैड के चेयरमैन धर्मबीर डागर ने कहा है कि बेजुवान पशुओं  के लिए जल प्रबंध करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने राहगीरों के लिए तपती दोपहरी में जल सेवा संचालित करना सबसे बड़ा परर्मााि ळैं। वह आल करनाल के सैक्टर चार के साथ लगती ग्रीन बैल्ट के पास वाटर कूलर औ पशुओं के लिए होदी नुमा जल पात्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी तथा भाजपा नेता रमन जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पक्षियों और पशुओं के लिए जल का प्रबंध करना हमारी विरासत है। प्राचीन समय से ही छीबल लगाने की पंरपरा रही हैं। इस अवसर पर सभी ने सुखबीर गिल की सराहना की। समाजसेवी रमन ज्ैन ने बताया कि यहां पर गौ घाट के साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई हैं। भाजपा नेता सुखबीर गिल ने कमलेश सीड्स एंड फर्टीलाइजर के सहयोग से की है। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, मंडल प्रधाान गौरव खुराना, एमसी सुभाष काम्बोज,पूर्व विधायक रमेश,महिपाल तोमर रमेश कादियान ,विजेंद्र रुहील, कृष्ण कुमार, ईश्वर जैन रमन जैन, प्रदीप दलाल, सहित तमाम लोग र्मौजूद थे।