एसडीएम करनाल ने दिलाया भरोसा
हर हाल में बनानी होगी सर्विस लेन : सुरेंद्र सांगवान
करनाल विजय काम्बोज || गांव सोहाना के समीप भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में चल रहा धरने को करीब एक माह होने जा रहा है लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आज भाकियू के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग भी उठाई। जिला सचिवालय के सामने किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच एसडीएम प्रदीप कुमार पहुंचे। एसडीएम ने किसान नेताओं को पत्र दिखाकर कहा कि रिंग रोड पर सर्विस लेन बनाने को लेकर एनएचएआई अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। रतनमान ने एसडीएम से बातचीत करते हुए कहा कि सर्विस लेन बनाए जाने को लेकर एनएचएआई अधिकारियों के साथ पूर्व में लिखित में फैसला भी हुआ है जिसको लेकर अब एनएचएआई अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि जब तक सर्विस लेन का निर्माण नहीं होगा तब तक रिंग रोड पर धरना बदस्तूर जारी रहेगा। किसी भी रूप में धरने को समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही जिला प्रशासन ने मध्यस्ता करके इसका समाधान नहीं निकाला तो उत्तर प्रदेश को जाने वाले मेरठ रोड को भी जाम किया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। गौरतलब है कि पिछले करीब एक महीने से किसान लगातार शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। बल्कि लिखित समझौता होने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से वादाखिलाफी की जा रही है। यही कारण है कि अब किसानों को मजबूरी में सडक़ों पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लडऩी पड़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह घुम्मन, बाबू राम शर्मा, बबलू सोहाना, कविन्द्र सोहाना, मनीश बदरहण, करनैल शर्मा, सतीश रिंडल, कश्मीर सिंह दनौली, कृष्ण नंबरदार सोहाना, रामफल शर्मा, राजेश बैनीवाल, विनोद सांगवान, बिट्टू मंगलौरा, शिवम मंगलौरा सहित कई किसान मौजूद थे।