महाराजा अग्रसेन जी जयंती की पावन बेला में पूज्य महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह कल-शम्मी बंसल

154

 करनाल विजय काम्बोज || सेक्टर 8 में स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट करनाल के प्रधान  शम्मी बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में  22 सितंबर 2025 को प्रथम नवरात्रे के पुण्य अवसर व  महाराजा अग्रसेन जी जयंती की पावन बेला में भवन परिसर में पूज्य महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह के बारे में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व आयोजन समिति से समारोह की विस्तार से चर्चा की।
तदनुसार कल सोमवार 22 सितंबर को सांयकाल 4 बजे से समारोह आरम्भ होगा,जिसमें प्रतिमा अनावरण हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल व करनाल की मेयर व राष्ट्रीय मेयर काउंसिल की अध्यक्षा श्रीमती रेनू बाला जी के करकमलों से सम्पन्न होगा।
बंसल ने बैठक के उपरांत बताया कि समारोह बडे धूमधाम से मनाया जायेगा तथा इसमें करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद  व अन्य गणमान्य अतिथी और समाज के विशिष्ट महानुभावों का सानिध्य रहेगा।
ट्रस्ट के सचिव डाॅ पी के जैन ने समाज के समस्त माननीय सदस्यों,वैश्य/अग्रवाल समाज की समस्त संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों को,समारोह में सपरिवार शामिल होकर इसे सफल आयोजन बनाने काअनुरोध किया।
बैठक में सर्व श्री ब्रज गर्ग,रविन्द्र अग्रवाल,अंकुर गुप्ता,प्रदीप बंसल,प्रवीण बंसल,विनय बंसल,कृष्ण गर्ग,पंकज गोयल,जगमाल गुप्ता,सुनील गुप्ता,रिपिन गुप्ता,हरीश अग्रवाल,विनोद गुप्ता,नरेंद्र गोयल,दीपक गुप्ता,संजय गुप्ता,ब्रिज लाल गर्ग,कमल गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।