तंबाकू रहित शिक्षा संस्थान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकाली

173

इन्द्री विजय काम्बोज 
इन्द्री के गांव खेडी बुटान के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में तंबाकू रहित शिक्षण संस्थान कार्यक्रम के अंतगर्त स्कूली बच्चों द्वारा गांव में  रैली निकाली गई। रैली के दौरान बच्चों ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में गांववासियों को जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल में स्लोगन लेखन व पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेश कुमार ने बच्चों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यापक देसराज,गोवर्धन कुमार, अमित कुमार,रामप्रताप, संजय कुमार व अध्यापिका सोनिया सहित कई अन्य मौजूद रहे।