सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा अर्बन मंडल द्वारा (सिग्नेचर) मुख्य शिक्षक संजय मित्तल एवं रेणु मित्तल के सहयोग से योगा क्लास सुचारू रूप से चलाई गई

142

करनाल|| आज सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा अर्बन मंडल द्वारा (सिग्नेचर) मुख्य शिक्षक संजय मित्तल एवं रेणु मित्तल के सहयोग से योगा क्लास सुचारू रूप से चलाई गई। इस अवसर पर योग शिक्षकों को चुनरी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में भाजपा अर्बन मंडल के अध्यक्ष गौरव खुराना ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने की जीवन पद्धति है। यह हमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। योग से समाज में अनुशासन, सकारात्मकता और एकता की भावना विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि योग किसी व्यक्ति के शारीरिक स्तर पर शक्ति, सहनशक्ति, धीरज और उच्च ऊर्जा के विकास में मदद करता है। यह मानसिक स्तर पर बढ़ी हुई एकाग्रता, शांति और संतोष के साथ खुद को सशक्त बनाता है जिससे आंतरिक और बाहरी सामंजस्य स्थापित होता है। योग की मदद से आप दैनिक तनाव और उसके सकारात्मक परिणामों का महसूस कर सकते हैं।
गौरव खुराना ने कहा कि योग शरीर को लचीला बनाता है और श्वास-प्रश्वास की प्रक्रिया में सुधार करता है। यह मांसपेशियों को मज़बूत बनाने और रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। नियमित योगाभ्यास से बीमारियाँ दूर रहती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम में अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना को मुख्य रूप से मुख्य शिक्षक संजय मित्तल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री राजेश गोयल, संजीव बजाज, उपाध्यक्ष अर्बन मंडल अलका चौधरी, सचिव श्वेता मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्बन मंडल रवि शर्मा करतारपुर, कार्यालय प्रमुख जगदीप वधावन, आईटी प्रमुख शिवम, मीडिया सह प्रभारी दलसिंह राणा, मन की बात कार्यक्रम प्रमुख राजिंदर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य जसवीर राणा, विकास गोयल सहित अर्बन मंडल के कार्यकर्ता एवं योगा कक्षा के सम्मानित सदस्यगण मौजूद रहे।