मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा: संदीप गर्ग

9

नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट को काफी लाभ मिलेगा
लाडवा, 13 मार्च(नरेश गर्ग): भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।
भाजपा नेता संदीप गर्ग बुधवार को लाडवा अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल बना हुआ है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में भी हरियाणा प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा था और अब और ज्यादा तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि आज जो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने हैं वह पहले ही कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद है। उसके बाद लगभग पांच महीने पहले हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने हुए थे। इससे हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों के साथ-साथ कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से कुरुक्षेत्र जिले व लाडवा हल्के का भी चहुमुखी विकास होगा। हम सभी को उनके हाथ मजबूत करने चाहिए और संगठन को भी मजबूत करना चाहिए। मौके पर घनश्याम काम्बोज, देवराज, शुभम कुमार, कंवरजीत, अनुज गर्ग आदि मौजूद थे।