करनाल विजय काम्बोज । जिला पुलिस थाना निसिंग की टीम द्वारा उप निरीक्षक मेहताब सिंह की अध्यक्षता में नाम बदलकर प्रॉपर्टी डीलर बन धोखाधडी करने के मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपी..1.साहब सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी निसिंग करनाल व 2.रजनीश पुत्र चंद्रभान निवासी गांव सिंघरा,करनाल को काबू किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता रमेश कुमार पुत्र शेर सिंह की शिकायत के आधार पर 1 दिसंबर 2025 को आरोपी दलबीर,निशांत व इनके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 409/2025 की धारा 316(2),318,(4), 61 बीएनएस की धाराओं के तहत थाना निसिंग में मामला दर्ज किया गया था।
मामले में गहनता से कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा दो आरोपी दलबीर,निशांत को गिरफ्तार कर एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया था दौराने रिमांड पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस धोखाधड़ी के मामले में उनके अन्य दो साथी साहब सिंह व रजनीश सिंह भी शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।









